मेयर को पद पर रहने का अधिकार नही-महंत शुभम गिरी

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 11 जून। सपा नेता महंत शुभम गिरी ने रूड़की नगर निगम मेयर से पद से त्यागपत्र देने की माग की हैं। सपा नेता महंत शुभम गिरी ने प्रेस को जारी बयान में कहा है भ्रष्टाचार के आरोपों में तथ्य सामने आने के बाद रूड़की के मेयर गौरव गोयल को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। नगर निगम के पार्षद भी मेयर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नही है और नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा देना चाहिए। यदि मेयर इस्तीफा नहीं देते हैं तो सरकार को उन्हें तत्काल बर्खास्त करना चाहिए और उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।