बुधवार को आयोजित होगा एनयूजेआई का शपथ ग्रहण समारोह

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा, महामंत्री संदीप रावत सहित कार्यकारिणी लेगी शपथ
हरिद्वार, 5 जुलाई। नेशलन यूनियन आॅफ जर्नलिस्टस (इंडिया) का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को चन्द्राचार्य चौक स्थित होटल में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, कोर काॅलेज के चेयरमैन जेसी जैन, अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा, महामंत्री संदीप रावत सहित नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे।

कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रो.पी.एस.चौहान ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े सभी पत्रकार एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।