निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर हर की पैड़ी पर किया दुग्धाभिषेक

Haridwar News
Spread the love

निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चेतन यादव का जन्मदिवस हर की पैड़ी पर दुग्धाभिषेक कर मनाया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष बलराम कश्यप ने बताया कि निषाद पार्टी ने अपनी समाजसेवी नीति के चलते देश भर में अपनी अलग और खास पहचान बनाई है,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के मिशन को आगे बढ़ाते हुए,
चेतन यादव ने प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में पार्टी को एक मजबूत स्तंभ के रूप में उत्तराखंड में स्थापित किया है,उनकी इसी कर्तव्य परायणता को देखते हुए आज जनपद हरिद्वार में उनके जन्मदिवस को एक खास दिन के रूप में मनाया गया है,
उनके जन्मदिवस पर आज निषाद पार्टी की ओर से हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का दुग्धभिषेक किया गया,तथा मां गंगा से उनकी लंबी आयु के लिए कामना की गई,
इस दौरान डीके साहनी,समीक्षा पालीवाल,दिशा शर्मा ,सुनील शर्मा, दिशा ,,रवि कश्यप,सृष्टि पालीवाल,अरविंद कश्यप,रोहित कश्यप,अरुण कश्यप,आदि कार्यकर्ता उपस्थित