देशी शराब सहित गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 सितम्बर। थाना कनखल की जगजीतपुर पुलिस चैकी टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपी गुलाब उर्फ चांद निवासी जगजीतपुर के कब्जे से देशी शराब के 30 पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई खेमेंद्र गंगवार, कांस्टेबल सुनील राणा व ब्रजमोहन शामिल रहे।