135 ग्राम चरस बरामद

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 जून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी नशा तस्कर साजिद पुत्र सईद निवासी पदार्था के कब्जे से पुलिस ने 135 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई लोकपाल परमार, एसआई रोहित कुमार व कांस्टेबल मुकेश चैहान शामिल रहे।