कनखल एसओ विकास भारद्वाज ने लिया श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 13 जून। कनखल थाना अध्यक्ष विकास भारद्वाज ने चरण पादुका मंदिर पहुंचकर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से जीवन सफल हो जाता है। संतों के आशीर्वाद से ही प्रत्येक कार्य सफल होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन अवधि में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने सेवा कार्यो का संचालन कर जिस प्रकार गरीब, असहायों की मदद की।

उससे सभी को प्रेरणा मिली। आशीर्वाद प्रदान करते हुए श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज ने कहा कि कोरोना संकट में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने निष्ठा के साथ अपनी डयूटी का पालन किया। कानून व्यवस्था बनाने के साथ लाॅकडाउन में रोजगार गंवा चुके गरीब जरूरतमंदों की आवश्यकतओं को पूरा करने में भी पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभायी। प्रवासियों को घर भेजने में कनखल पुलिस थाना अध्यक्ष विकास भारद्वाज वे उनकी टीम ने सराहनीय योगदान दिया।

लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए क्षेत्र के लोगों को भी प्रेरित किया। ऐसे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का सभी को उत्साहवर्द्धन करना चाहिए। इस अवसर पर मनसा देवी ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, स्वामी राजपुरी, स्वामी धनंजय गिरी, प्रतीक सूरी, टीना, मनोज मंत्री आदि उपस्थित रहे।