पाॅप गायक हनी सिंह ने किए नीलेश्वर महादेव के दर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 सितम्बर। पॉप गायक हनी सिंह ने नील पर्वत स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर नीलेश्वर महादेव के दर्शन किए और महंत प्रेमदास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह काफी समय से नीलेेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करना चाहते थे। अब जाकर उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान महादेव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसीलिए सभी को भगवान महादेव की आराधना अवश्य करनी चाहिए।

महंत प्रेमदास महाराज वयोवृद्ध अवस्था में भी भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। यह उनके त्याग और तपस्या को दर्शाता है।

नीलेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने हनी सिंह को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रदीप त्यागी, गौरी शंकर, अवतार सिंह तारी, मयंक, बाबू राम, विष्णु दास महाराज, सोनू दास महाराज, कुलदीप भारद्वाज, दीपक पंडित आदि मौजूद रहे।