कैंडल मार्च निकाला ,अंकित भंडारी को न्याय दिलाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या के विरोध मे उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व महासचिव‌ वरूण बालियान के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकत्ताओ ने शंकर आश्रम से लेकर आर्य‌नगर चौक तक कैंडल मार्च निकाला और अंकिता की आत्मा शांति के लिए मौन रखकर संवेदना प्रकट की।

इस दौरान वरुण बालियान ने कहा की अंकिता के हत्यारो को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकी भविष्य मे कोई ऐसा अपराध‌ करने से पूर्व कई बार सोचे। वरुण आलया ने कहा कि बेटियों को सुरक्षा देने में सरकार नाकाम हो रही है अपराधी अपराधो को अंजाम दे रहे हैं। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं महिलाओं में असुरक्षा की भावना जागृत हो रही है।ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए।

पार्षद इसरार अहमद ने कहा कि सरकार को अपराधियों पर अंकुश लगाना चाहिए बेटियों के संरक्षण संवर्धन में उचित कदम उठाए जाएंउन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से अंकिता भंडारी के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। भाजपा सरकार मैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे विफल साबित हो रहे हैं इस घटना ने पूरे उत्तराखंड को शर्मसार किया है सरकार को कड़े कदम उठाते हुए हत्या को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए

कैंडल मार्च के दौरान लक्ष्य चौहान,करण शर्मा,अमित चंचल,अमन‌ शर्मा,सुनिल कुमार,नीतू बिष्ट,पार्षद इसरार, रियाज अंसारी,शहाबुद्दीन,मधुसुधन, हेमंत चंचल,रवि आंनद,अकित चौधरी,मुकुल चौहान, रोहित मेहरा,भूपेंद्र वशिष्ट,सूरज आदी सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।