छात्र छात्राओं को दी महिला व साइबर अपराध व यातायात नियमों की जानकारी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 नवम्बर। राज्य पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुक्ति, भिक्षा नहीं शिक्षा दें अभियान के अंतर्गत उत्तराखण्ड पुलिस की डिजिटल वालिंटियर एडवोकेट रीमा शाहीम और एडवोकेट अवनीश अग्निहोत्री ने म्युनिसिपिल इंटर कालेज ज्वालापुर के छात्र छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध, यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि किरायेदार या फेरीवालों का सत्यापन हमारी स्वयं की जिम्मेदारी है। जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

अधिवक्ता रीमा शाहीम द्वारा उत्तराखंड पुलिस एप व अवनीश अग्निहोत्री द्वारा मोटर वाहन अधिनियम की विस्तृत जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई। साथ ही बच्चो को शपथ दिलाई कि ऑपरेशन मुक्ति के तहत वे आसपास के उन गरीब बच्चों की जानकारी पुलिस व संस्थाओं को देंगे जो भीख मांगते है और कूड़ा बिनने जैसे कार्य करते हैं। जिससे संस्थाओं के सहयोग से उन्हे शिक्षित किया जा सके।

कार्यक्रम में ज्वालापुर कोतवाली के उपनिरीक्षक सद्दाम हुसैन, महिला पुलिसकर्मी शोभा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य रमन सिंह द्वारा भी बच्चो को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया। कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार चैहान सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।