श्रद्धालुओं को कराया शिव सती चरित्र कथा का श्रवण

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 11 नवम्बर। राजघाट कनखल स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सर्वजन कल्याण के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट के संस्थापक भागवताचार्य पंडित भगवान कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को शिव सती चरित्र कथा का श्रवण कराया। कथा के मुख्य यजमान योगेश कुमार विश्नोई, ओम एसोसिएट के अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल, समाज सेवी प्रशांत शर्मा, समाजसेवी कुलदीप वालिया, समाजसेवी निखिल बेनीवाल, राघव विश्नोई ने भागवत पूजन कर कथा व्यास से आशीर्वाद लिया।