डेंगू की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव कराए नगर निगम-अशोक अग्रवाल

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 23 नवम्बर। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने मांग की कि मध्य क्षेत्र में डंेंगू के फैलाव को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को दवाईयों का छिड़काव करना चाहिए। डेंगू लगातार धर्मनगरी को अपनी चपेट में ले रहा है। साफ सफाई का विशेष अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। अशोक अग्रवाल ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू की रोकथाम मे लिए स्वयं भी जागरूक बनें। पुराने टायर, गमले, फ्रिज की ट्रे, कूलर आदि में पानी जमा ना होंने।

रूके हुए साफ पानी में डेंगू का लार्वा बनने की संभावना बनी रहती है। घरों के आसपास जलभराव ना होने दें। बाल्टियां ढक कर रखें। जागरूकता से ही डेंगू पर नियंत्रण पाया जा सकता है। अशोक अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम को बड़े पैमान पर दवाईयों का छिड़काव कराना चाहिए। अधिकारी संज्ञान लें कि जिन क्षेत्रों में डेंगू फैल रहा है। उन क्षेत्रों में विशेष उपाय किए जाएं।