पांच हजार का इनामी दबोचा

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 जनवरी। फरार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारियों के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादराबाद पुलिस ने गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज मुकद्मे में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को कारतूस व तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। तमंचे व कारतूस की बरामदगी के चलते आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वरीश पुत्र पीरु निवासी ग्राम बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद के खिलाफ गौवंश सरंक्षण अधिनियम, आम्र्स एक्ट, गुण्डा अधिनियम आदि सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल दिनेश चैहान व अंकित कुमार आदि शामिल रहे।