गंगा से बरामद हुआ महिला का शव

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 जनवरी। ज्वालापुर कोतवाली अंतर्गत गोविंदपुरी के पास परशुराम घाट से महिला का शव बरामद हुआ है। शव आठ से दस दिन पुराना है। पानी में डूब रहने के कारण शव का चेहरा और शरीर फूल गया है। महिला के हाथ में पीले रंग का धागा बंधा है और वह हरे रंग का सूट, पीले रंग की सलवार और लाल रंग का स्वेटर पहने हुए है। महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास है। घाट पर ग्रील में शव फंसा होने की सूचना पर जल पुलिस और चेतक पुलिसकर्मी मौक पर पहुंचे और शव को गंगा से बाहर निकालकर पंचनामा आदि की कार्रवााई कर अस्पताल भिजवाया। शव को अस्तपाल की मोर्चरी में रखा गया है।