यूपी के गैंगस्टर को तमंचे व कारतूस सहित दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 जनवरी। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने यूपी के गैंगस्टर को तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। रानीपुर कोतवाली की गैस प्लांट चैकी प्रभारी एसआई अरविन्द रतूड़ी ने बताया कि चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया असलतपुर उर्फ तोफापुर हलदौर बिजनौर निवासी वाजिद पुत्र मोहम्मद साकिर किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से हरिद्वार आया था। आरोपी के खिलाफ बिजनौर के चांदपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकद्मे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।