विधायक मदन कौशिक ने वितरित किए आर्थिक सहायता चेक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 जनवरी। विधायक मदन कौशिक ने आर्थिक रूप से कमजोर सौ परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर चेक वितरण के दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब परिवार की दो बेटियों के विवाह के लिए भी 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष एजाज हसन ने कहा कि भाजपा सरकार जाति मजहब से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए काम कर रही है

भाजपा युवा मोर्चा नेता विदित शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में सौ परिवारों को 10-10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्याममल दबोड़िए ने कहा कि मदन कौशिक समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कदम उठा रहे हैं। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।