जनता को महंगाई से राहत दे सरकार-सुनील अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 जून। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील अरोड़ा ने कहा कि बढ़ती महंगाई से केंद्र एवं राज्य सरकार जनता को राहत नहीं दे पा रही है। खाद्य पदार्थो के अलावा पेट्रोल, डीजल, गैस के दामों से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग महंगाई का दंश झेल रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बढ़ती महंगाई को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए

युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की जनता की समस्याओं को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब श्रमिकों का ध्यान नहीं रखा गया है। मध्यम वर्ग के लिए भी बजट कोई राहत नहीं पहुंचा पाया है। राज्यवासियों के अनुरूप बजट होना चाहिए था। महंगाई के चलते प्रत्येक वर्ग हताशा निराशा का सामना कर रहा है। राज्य के पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। स्थानीय युवाओं को औद्योगिक क्षेत्रों में नौकरियां प्राप्त नहीं हो पा रही हैं। स्थानीय युवा अन्य राज्यों की और रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं।

राज्य सरकार स्थानीय युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराए। सुनील अरोड़ा ने राज्य के मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि महंगाई पर नियंत्रण किया जाए। जमाखोरों पर अंकुश लगाकर राज्यवासियों को राहत प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *