चोरी के लैपटाॅप सहित महिला गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 जनवरी। थाना सिडकुल पुलिस ने चोरी के लैपटाॅप सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। आईएसएस मैनेजमेंट फैसिलिटी के आॅफिस से दो लैपटाॅप चोरी होने संबंध में महिला को नामजद कराते हुए मुकद्मा दर्ज कराया गया था। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने नामजद महिला को गिरफ्तार कर चोरी किए गए लैपटाॅप बरामद कर लिए। पुलिस टीम में एसआई अर्जुन सिंह, महिला हेडकांस्टेबल शोभा मेहता शामिल रहे।