ग्रीन मैन विजय पाल बघेल ने स्कूल बच्चों को दिलायी पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पर्यावरण संरक्षण संवर्धन में विजय पाल बघेल निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं-कुलदीप खण्डेलवाल


हरिद्वार, 17 जनवरी। ग्रीन मैन विजय पाल बघेल ने पाइन क्रिस्ट चिल्ड्रेन अकेडमी में स्कूल के बच्चों को पर्यावरण संबंधी जानकारी दी। विजय पाल बघेल ने स्कूल के बच्चों और अध्यापिकाओं को पर्यावरण सरक्षण की शपथ भी दिलायी। स्कूल के चेयरमैन कुलदीप खण्डेलवाल, स्कूल स्टाफ जितेन्द्री, नीति शर्मा, मेघा, श्वेता भटनागर, स्वाति अग्रवाल, मीनू धीमान, रंजू, मनीषा वर्मा, सोनम, प्रीति कौशिक, पल्लवी, ज्योति वर्मा, शालिनी, प्रीति धीमान, सुधीर कुमार आदि ने ग्रीन मैन विजय पाल बघेल का स्वागत किया। विजय पाल बघेल ने कहा कि स्कूल कालेजों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सकता है। स्कूली बच्चों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करें।

क्षेत्र की हरियाली बढ़ेगी तो जीवन पर आ रहे संकट को दूर किया जा सकता है। मनुष्य का जीवन पेड़ पौधों पर निर्भर है। अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना कर्तव्य निभाना होगा। कुलदीप खण्डेलवाला ने कहा कि विजय पाल बघेल ग्रीन मैन के नाम से जाने पहचाने जाते हैं। उनका उद्देश्य धर्मनगरी को हराभरा बनाना है। अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। जिससे प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। स्कूल के बच्चे पर्यावरण सरंक्षण संवर्द्धन का ज्ञान अर्जित करेंगे तो प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *