अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट कर रहा है जोशीमठ आपदा प्रभावितों की मदद-साध्वी विचित्र रचना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट कर रहा है जोशीमठ आपदा प्रभावितों की मदद-साध्वी विचित्र रचना
हरिद्वार, 22 जनवरी। अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट जोशीमठ आपदा प्रभावित परिवारों को सहायता पहुचाने में जुटा हैं। ट्रस्ट की अध्यक्ष कथा व्यास साध्वी विचित्र रचना ने बताया कि जोशीमठ में दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए जहां प्रदेश सरकार की ओर से लगातार राहत कार्य किए जा रहे है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी प्रभावित लोगों की सहायता की जा रही है। इसी कड़ी में अखंड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट की ओर से स्वयं सेवक लोगों की मदद करने में अनवरत जुटे हुए हैं। ट्रस्ट की ओर से जोशीमठ आपदा प्रभावित लोगों व परिवारों को लगातार राहत सामग्री प्रदान की जा रही है।

ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को भी आपदा प्रभावित 50 से अधिक परिवारों को कंबल और खाद्य, राहत सामग्री प्रदान की गई। ट्रस्ट की ओर से जारी इस सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में कई अन्य लोगों का भी बहुत सहयोग मिल रहा है। ट्रस्ट प्रमुख साध्वी विचित्र रचना ने बताया कि स्वयं भी लगातार आपदा प्रभावितों से मिलकर उनके दुख दर्द में सहभागी बनते हुए जरूरत के हिसाब से कंबल और खाद्य सामग्री वितरण करा रही है

इस कार्य में उनके अनुयाई भी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का सहयोग करने वालों में स्वामी रघुनंदन दास, स्वामी ब्रह्मचारी प्रकाश मोनी बाबा, सौमित्र भाई, एसके शर्मा, बीएस शर्मा, निर्मल बर्फ, सोहन पाटीदार, नरेंद्र मुकाती, नेम सिंह शेखावत, सूबेदार वीर सिंह, हिमांशु शर्मा, गीता कंसल, आशा कौशिक, विकास शर्मा, सुरेंद्र यादव तथा नरेश कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।