हरिद्वार में कल से शुरू हो रहा है प्रथम दिव्यांग सेवा केंद्र

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 30 जनवरी। दिव्यांगों को समर्पित संस्था समदृष्टि, समता विकास अनुसंधान मंडल सक्षम के तत्वाधान में देशभर के 10 राज्यों में दिव्यांग सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। जिसमें उत्तराखंड का एकमात्र दिव्यांग सेवा केंद्र जनपद हरिद्वार के ब्लॉक बहादराबाद स्थित जमालपुर कलां में मंगलवार 31 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहा है। उक्त जानकारी सक्षम के प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत ने प्रदान करते हुए बताया कि समदृष्टि, क्षमता विकास, अनुसंधान मंडल सक्षम समस्त दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाली देश भर की एकमात्र संस्था है।

जिसके तत्वाधान में विगत हरिद्वार कुंभ में विशाल नेत्र कुंभ मेले का आयोजन किया गया था। जनपद हरिद्वार में दिव्यांगों को संबल प्रदान करने के लिए जमालपुर कलां के दयाल एंक्लेव कॉलोनी में दिव्यांग सेवा केंद्र कल से प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होंने जिले भर के समस्त दिव्यांग भाई-बहनों से इस दिव्यांग सेवा केंद्र का लाभ उठाने का आवाह्न किया।