विडियो:-गैंगस्टर के नाम से 50 लाख की रंगदारी मांगी, मुकदमा दर्ज

Crime Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के नाम से एक प्रॉपर्टी कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। कुख्यात के नाम से फोन पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

मामले में प्रॉपर्टी कारोबारी ने सिडकुल थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सुनील राठी समेत 6 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता रविकांत मलिक के मुताबिक सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक जमीन को लेकर उसका एक पक्ष से विवाद चल रहा है। और उसी जमीन को लेकर सुनील उन्हे सुनील राठी के नाम से धमकी मिली है। जेल में बंद कुख्यात के नाम पर धमकी मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।