विडियो :-कोर्ट परिसर में भीडे़ जीजा-साला

Crime
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार – लक्सर कोर्ट परिसर में पहुंचे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली ले गई। लक्सर के सुल्तानपुर की युवती की शादी कई साल पहले सहारनपुर निवासी एक युवक से हुई थी। काफी समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। पत्नी अपने मायके सुल्तानपुर में रह रही है।

दोनों के बीच लक्सर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। सोमवार को युवती की तरफ से उसका भाई और सहारनपुर से उसका पति तारीख पर आए थे। तहसील परिसर में दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी।

अधिवक्ताओं से सूचना मिलने पर पुलिस तहसील पहुंची और दोनों को पकड़ कर ले गई। कस्बा चौकी प्रभारी नीरज रावत का कहना है कि पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।