तमंचे सहित गिरफ्तार किया

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 8 जुलाई। कोतवाली रानीपुर अंतर्गत गैस प्लांट पुलिस चौकी टीम ने शिवालिक नगर के जे.के.टी.कलस्टर में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अनिल सैनी पुत्र बाबूराम सैनी निवासी देहरादून बताया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। गैस प्लांट चौकी प्रभारी एसआई अशोक सिरसवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी के कई मुकद्मे दर्ज हैं। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी एसआई अशोक सिरसवाल के साथ कांस्टेबल सुरेश कुमार व कपिल कुमार शामिल रहे।