संजय वर्मा
गुजरात से आए सैकड़ों लोग सुन रहे हैं श्रीमद् भागवत कथा
हरिद्वार, 28 अप्रैल। भक्ति की भूमि गुजरात से सैकड़ों श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आए हुए हैं। जिसके चलते इन दिनों प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम परिसर मिनी गुजरात जैसा दिखाई पड़ रहा है। गुजरात के सुरेंद्रनगर से प्रसिद्ध भागवत भास्कर राजाराम बापू अपने सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों के साथ प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा कर रहे हैं।
कथा श्रवण करने मुक्ति की भूमि हरिद्वार पहुंचे गुजराती श्रद्धालु भक्त बड़े ही भक्ति भाव के साथ श्रवण कर रहे हैं। सप्ताह पर्यंत चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु भक्त जहां अपने पितरों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। कथा व्यास राजाराम बापू ने कहा कि भवसागर से पार करने वाली श्रीमद्भागवत कथा प्राणी मात्र को मुक्ति प्रदान करती है। कथा 4 मई तक चलेगी।




