दोस्त की बर्थडे पार्टी में तमंचा लहराते हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


सड़क पर शराब पी रहे पांच युवकों से वसूला जुर्माना
हरिद्वार, 12 मई। थाना पथरी पुलिस ने दोस्त की बर्थडे पार्टी में तमंचा लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है। आनंद पुत्र शीशपाल निवासी झाबरी थाना पथरी का दोस्त की बर्थडे पार्टी में तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस ने उसे तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अभी तक कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है
इसके अलावा थाना पथरी पुलिस ने सड़क किनारे खुलेआम शराब पी रहे पांच युवकों के खिलाफ आपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए ढाई हजार रूपए जुर्माना वसूल किया है। जुर्माना वसूल करने के साथ पुलिस ने भविष्य में धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कुछ युवकों द्वारा ग्राम बादशाहपुर में स़ड़क पर शराब पीने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को फटकार लगाते हुए प्रत्येक से पांच-पांच सौ रूपए जुर्माना वसूल किया।