मादक पदार्थो को धंधा करने वालों को किया जाए जिला बदर-श्यामल कुमार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 मई। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्यामल कुमार, पार्षद नेपाल सिंह व विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी को ज्ञापन देकर ज्वालापुर की दलित बस्तियों में मादक पदार्थो का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मादक पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान श्यामल कुमार ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दलित बस्तियों में शराब, चरस, गांजा व स्मैक का धंधा चलाया जा रहा है।

जिसकी वजह से युवा वर्ग नशे की लत का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए मादक पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर किया जा। ज्ञापन देने वालों में दलित आर्मी के नगर अध्यक्ष कमल उनियाल, केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के डायरेक्टर महेश उनियाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर राठौर प्रमुख रूप से शामिल रहे।