गांजा व नकदी सहित तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 जून। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने गांजा व नकदी सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। काला गेट ब्रह्मपुरी के पास से गिरफ्तार किए गए तस्कर आशुतोष उर्फ आशु पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी शाम्बरी विहार सहारनपुर उ.प्र. हाल निवासी बैरियर नं.6 रानीपुर के कब्जे से पुलिस टीम ने 1.2 किलो गांजा व 750 रूपए बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई शहजाद अली, एसआई इन्द्र सिंह गड़िया, हेडकांस्टेबल सुनील सैनी व कांस्टेबल हरिराज शामिल रहे।