चाकू लेकर घूम रहा संदिग्ध दबोचा

Crime Uncategorized
Spread the love


हरिद्वार, 31 मार्च। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रेगुलेटर पुल के पास रात्रि चेकिंग कर रहे चेतक पुलिसकर्मियों हेडकांस्टेबल हिमेश व दिनेश ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील उर्फ सुभाष पुत्र तारा सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जमालपुर घोसियावाला शेरकोट जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया। चाकू बरामद होने पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकद्मा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।