यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को फूल वितरित कर दिया एकता का संदेश

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 जून। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकर आश्रम से चंद्राचार्य चैक तक पैदल मार्च निकाला और राहगीरों को गुलाब के फूल देकर सद्भावना एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गयी भारत जोड़ो यात्रा को जनता का व्यापक समर्थन मिला। यात्रा से निकले संदेश को लोगों ने समझा और जात पात व धर्म के नाम पर किए जा रहे भेदभाव को दूर करने के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो जैसे अभियान यूथ कांग्रेस लगातार चलाएगी।

कैश खुराना ने कहा कि पैदल मार्च के माध्यम से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों से संवाद कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया और नफरत की जगह मोहब्बत की दुकान खोलने की अपील की। इस अवसर पर राजीव चौधरी, तुषार कपिल, अंकित चौधरी, नौमान प्रधान, सुमित त्यागी, शिवा खुराना, लक्की महाजन, शुभम जोशी, कपिल बर्मन, विपिन पेवल, निखिल सौदाई, नीशू सिंह, हरजीत मेहरा, लक्ष्य चौहान, समर्थ गर्ग, सचिन कश्यप, अनुराग मनवाल, सागर सैनी, सौरभ सिंह, सचिन सैनी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।