अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष ने दी बकरा ईद की शुभकामनाएं

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 28 जून। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एजाज हसन ने सभी को बकरा ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि बकरा ईद मीठी ईद के मुस्मिल समुदाय का प्रमुख त्यौहार है। सभी मिलजुल कर त्यौहार मनाएं। अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखें। सभी की भावनाओं का ख्याल रखते हुए कोई आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर ना डालें। त्यौहार मनाते इस बात का ध्यान रखें कि किसी की भावनाएं आहत ना हों। एजाज हसन ने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों का गुलदस्ता है और विभिन्नता में एकता ही भारत की ताकत है।