यात्री का सामान छीनने वाले पकड़े

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 2 मार्च। नगर कोतवाली पुलिस ने उ.प्र. के संभल से आए यात्री से मोबाईल फोन, चांदी की चेन व आधार कार्ड छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आए यूपी के संभल जनपद के मऊ अस्सी थाना बनियाठेर निवासी अशोक कुमार ने रोड़ी बेलवाला चैकी पर तहरीर देकर गौरव उम्मेदराम व किशनदास पर उसका मोबाईल फोन, चांदी की चेन व आधार कार्ड छीनने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौरव उम्मेदारम उर्फ पहाड़ी निवासी पिथोरागढ़ व किशन निवासी झुग्गी झोंपड़ी सर्वानन्दघाट को सीसीआर चौक के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया सामान बरामद कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई पवन डिमरी, कांस्टेबल जितेंद्र व जगदेव शामिल रहे।