घुड़सवार पुलिस लाईन में तैनात घोड़ी सोनी का निधन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 28 जून। घुड़सवार पुलिस लाईन में तैनात घोड़ी सोनी की लुधियाना में उपचार के दौरान मौत हो गयी। आंखों में संक्रमण की शिकायत के चलते सोनी को बीती 3 जून को हायर सेंटर गुरू अंगद वेटरनरी एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना रैफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार की सवेरे उसकी मौत हो गयी। नियमानुसार लुधियाना में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में 3 वर्ष 6 माह की उम्र में सोनी हरिद्वार घुड़सवार पुलिस का अंग बनी थी। सोनी की मौत का समाचार मिलने पर घुड़सवार पुलिस में शोक की लहर है।