रीना तोमर के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 जुलाई। केंद्र सरकार का नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत शिवालिक नगर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया गया। केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया। रीना तोमर ने कहा कि नौ वर्षो का कार्यकाल उपलब्धियों भरा है।

देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। महिलाओं को उचित सम्मान दिलाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पार्टी में महिलाएं शीर्ष पदों पर रहकर भाजपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं।