गंतव्य की ओर->तेज वर्षा एवं जलभराव का सामना करते भोले के भक्त, देखें वीडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

तेज वर्षा एवं जलभराव भी शिवभक्त कावड़ियों की भक्ति एवं भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं है। भोलेनाथ के भक्त तेज वर्षा के साथ-साथ सड़कों पर भरे जलभराव के बीच से ही होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। 3 से 4 फुट पानी सड़कों पर भरा हुआ है। हर की पौड़ी सहित हाईवे एवं कांवड़ पटरी मार्ग पर शिवभक्त कावड़िए कठिनाइयों का सामना करते हुए उत्साह से लबरेज होकर आगे बढ़ रहे हैं।

भगवान शिव के जय कारे धर्म नगरी में गुंजायमान है। वर्षा के कारण रानीपुर, रेलवे पुलिया, चंद्राचार्य चौक ,भगत सिंह चौक, सिटी हॉस्पिटल ,मार्ग पुराना, रानीपुर मोड़ आदि क्षेत्रों की सड़कें पानी से लबालब है। सबसे अधिक जलभराव चंद्राचार्य चौक एवं रेलवे पुलिया के नीचे भरा हुआ है। यही हाल ज्वालापुर रेलवे अंडर पास का है। जलभराव के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है।व्यापारियों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।