विधायक रवि बहादुर ने लिया जलभराव से हुए नुकसान का जायजा

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 13 जुलाई। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर मजरी, जमालपुर खुर्द सहित क्षेत्र में जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों के लिए भोजन की व्यवस्था करायी। इस दौरान लोगों ने विधायक को बताया कि सिडकुल, रोशनाबाद की तरफ आया बरसाती पानी कालोनियों में घुसने और निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बहुत नुकसान हुआ है। मकान और दुकान पानी में डूब गए। मकानों में चार से दस फीट तक पानी भर गया। कई मकान पूरी तरह डूब गए। जिससे घरों में रखा सारा सामान खराब हो गया। खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा। मवेशियों का चारा भी नष्ट हो गया।

विधायक रवि बहादुर ने प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता राहत कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तनवीर कुरैशी, मास्टर अशफाक, इलियास मलिक, हैदर राव, सोनू कुरैशी, राव शोएब, अनुराग वर्मा, महरूफ सलमानी, अमन कुमार, मोहित चैहान, निर्वेश धीमान, अतुल राय, हितेश, सुभाष कुमार, सीमा चैरसिया, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।