आर्यनगर वासियों ने की गंदगी से निजात दिलाने की मांग एमएनए व एसएनए को दिया ज्ञापन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 14 जुलाई। ज्वालापुर की आर्यनगर कालोनीवासियों ने मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती व सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर को ज्ञापन देकर गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में कालोनीवासियों ने बताया कि बरसात में सड़कों, नालियों व घरों में सीवर का गंदा पानी भरने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। नालियों में गोबर बहाए जाने से नालियां व सीवर लाईन चौक हो जाती है। जिसके चलते बरसात में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

संबंधित विभागों को अवगत कराए जाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। बरसात में सड़कों पर और घरों में गंदा पानी भरने से से संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। जिस पर सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर ने अधीनस्थों को तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़कों व नालियों को साफ करने निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में बीके सिंह, राजेंद्र गुप्ता, मनोज सैनी, पार्वती नेगी, राजा, तेजस्वी गुप्ता, सोनी सिंह, वंदना रानी, कपिल कुमार, अमित कुमार, दीपाली, सोनू आदि शामिल रहे।