सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भेल प्रबंधन का आभार जताया

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 13 मार्च। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भेल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संस्थान का आभार व्यक्त किया है। संगठन की ओर से भेल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आभार पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष चैधरी चरण सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने कहा है कि संस्थान की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखते हुए कोरोनाकाल में भी दवाईयों के लिए आर्थिक सहायता दी गयी।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के असाध्य रोगों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी। भेल चिकित्सा विभाग द्वारा 80 वर्ष के रोगियों को पंजीकरण की बाध्यता से मुक्त करते हुए दवा वितरण के लिए अतिरिक्त खिड़की की व्यवस्था करने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को काफी सुविधा मिली है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल नवीनीकरण में भी विभाग की ओर से सहयोग किया जा रहा है। भेल नगर प्रशासन ने शास्त्री नगर कालोनी से ट्रेनिंग स्कूल तक सड़क की मरम्मत कर गड्ढा मुक्त कर दिया है। जिससे कर्मचारियों और जनता को काफी सुविधा मिल रही है।

साथ ही सेक्टर-2 स्थित चिकित्सा केंद्र से खेल भवन तक पुरानी सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया है। इसके लिए संस्थान बधाई का पात्र है। इस दौरान विद्यासागर गुप्ता, शिवचरण, भास्कर, पीसी धीमान, योगेन्दर पाल राणा, हरदयाल अरोरा आदि भी मौजूद रहे।