पर्यावरण पर्यवेक्षकों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग की,

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 20 जुलाई। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर पर्यावरण पर्यवेक्षकों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग की है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील राजौर ने बताया कि पूर्व में नगर निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को पर्यावरण पर्यवेक्षकों के पदों पर पदोन्नत किया जाता था। लेकिन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा पर्यावरण पर्यवेक्षकों के पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन निकाले जाने से पर्यावरण मित्रों का पदोन्नति का अधिकार समाप्त किया जा रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पर्यावरण पर्यवेक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को तत्काल निरस्त कर पर्यावरण मित्रों व कार्यवाहक पर्यावरण पर्यवेक्षकों को समायोजित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में सुनील राजौर, गगन कांगड़ा, नीरज बागड़ी, सुनील बेदी, अभिनव चंचल, शिवकुमार, राजेश खन्ना, अशोक कुमार, सतीश कुमार, गोवर्धन, कुसुमपाल, सुभाष, राधे, संजय आदि शामिल रहे।