भाजपा नेता विदित शर्मा ने की भूपतवाला क्षेत्र के नालों की सफाई कराने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 जुलाई। भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर भूपतवाला क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कहा कि भूपतवाला संत बाहुल्य धार्मिक क्षेत्र है। क्षेत्र में शांतिकुंज, सप्तऋषि, भारत माता मंदिर, भूमा निकेतन जैसे कई बड़े धार्मिक प्रतिष्ठान हैं। देश विदेश से लाखों तीर्थयात्री क्षेत्र में आते हैं।

उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे अथाॅरिटी द्वारा भूपतवाला क्षेत्र के नालों की सही तरीके से सफाई नहीं कराने और नालों को ठीक ढंग से नहीं जोड़ने के कारण नालों के बरसात में ओवरफ्लो होने से हरिपुर से रानीगली तक लोगों को जलभराव के कारण नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या दूर करने के लिए क्षेत्र के नालों की ठीक ढंग से सफाई करायी जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।