देशी शराब सहित एक दबोचा

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 25 जुलाई। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। सुभाष नगर में चेकिंग दौरान गिरफ्तार किए गए हिमांशु पुत्र पूरण चंद निवासी ओकल कांडा तहसील धारी मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के कब्जे से देशी शराब के 52 पव्वे बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल नरेंद्र राणा व रवि चैहान शामिल रहे।