राहत अंसारी
हरिद्वार, 8 सितंबर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने सोनिया बस्ती में पानी की लाईन में हो रही लीकेज को मौके पर पहुंचकर ठीक कराया। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि लगातार सोनिया बस्ती निवासियों की शिकायतें मिल रही थी कि जगह जगह पानी की लाईनें लीकेज हो रही हैं। जिससे घरों में गंदा पानी आने की संभावनाएं बनी हुई थी। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि जनहित के मुद्दों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएग।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के संयोजन में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ धर्मनगरी के लोगों को मिल रहा है। जल्द ही सोनिया बस्ती में सीवर लाईन बिछाने का कार्य भी तेजी के साथ किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि सोनिया बस्ती में पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।
जिससे लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े। अधिकारियों को कालोनियों में जन समस्याओं का आकलन करना चाहिए। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि भाजपा ही विकास कर सकती है। अन्य वार्डो में भी जन सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।