जंगली हाथी घुसने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार – जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथी आने से हड़कंप मच गया। सड़क के बीच मे हाथी को देखकर लोगों के होश उड़ गए। कुछ देर चहलकदमी करने के बाद हाथी फिर से जंगल में चला गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जंगली हाथियों का आबादी क्षेत्र में घुसने का सिलसिला जारी है।

देर रात जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथी घुस आया। हाथी आने के बाद कुछ देर के लिए लक्सर रुड़की मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों की सांसे थम गई। काफी देर तक जंगली हाथी आबादी क्षेत्र में ही चहल कदमी करता रहा। हाथी को देखकर लोगों के होश उड़ गए। हाथी जगजीतपुर सड़क को पार करता हुआ जमालपुर की तरफ गया और काफी देर के बाद हाथी फिर से जंगल की ओर वापस लौट गया।