हाथियों ने की कालोनी में चहलकदमी, देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हाथियों को आबादी में आने से रोकने के लिए खाई बनाएगा वन विभाग
हरिद्वार, 14 दिसम्बर। आबादी क्षेत्र में जंगली हाथी व अन्य वन्यजीवों का आना लगातार जारी है। वन विभाग के प्रयासों के बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। शनिवार को दो जंगली हाथी मिस्सरपुर क्षेत्र में रिहाइशी कालोनी में चहल कदमी करते नजर आए। हाथियों की चहलकदमी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घरों के सामने विशालकाय हाथियों को गुजरते देख लोगों में अफरातफरी मच गई। हाथी गावो में पहुंचकर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

जिससे किसानों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी बनी हुई है। हाथियों के लगातार आबादी मंें आने की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग आगामी कुंभ मेले से पहले हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए एक एलीफेंट प्रूफ ट्रंच यानी हाथी को रोकने के लिए खाई बनाने जा रहा है। डीएफओ स्वपनिल अनिरूद्ध का कहना है कि योजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। योजना के मुताबिक ज्यादा प्रभावित इलाकों में करीब 8 किलोमीटर की खाई बनाई जाएगी। साथ ही सोलर फेंसिंग भी की जाएगी।