तनवीर
हरिद्वार:- पाकिस्तान के मुल्तान शहर से मुल्तान जोत लेकर लोग हरिद्वार पहुंचे और धूमधाम के साथ मुल्तान जोत महोत्सव मनाया। बड़ी संख्या में मुल्तान समाज के लोगों ने हर की पौड़ी पर मां गंगा के साथ दूध की होली खेली और गंगा पूजन के साथ हवन यज्ञ भी किया।
अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन से जुड़े लोग आजादी से पहले वर्ष 1913 से पाकिस्तान के मुल्तान शहर से मुल्तान जोत को हरिद्वार लेकर आते रहे हैं । इस बार उनके द्वारा 113वां मुल्तान जोत महोत्सव मनाया गया है। धूमधाम के साथ हर की पौड़ी पर मां गंगा के साथ दूध की होली खेली गई।
संगठन से जुड़े लोगों ने बताया कि मां गंगा से सनातन धर्म की रक्षा, आपसी भाईचारे को बनाए रखे। विश्व शांति की कामना लेकर ही मुल्तान जोत महोत्सव मनाया जाता है। वर्षभर उन्हे इस दिन का इंतजार रहता है इस महोत्सव के जरिए भारत और पाकिस्तान के लोगों को आपस में मिलने का अवसर भी प्राप्त होता है।


