भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता मनव्वर कुरैशाी ने पेजयल लाईन दुरूस्त करायी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 सितम्बर। वार्ड नं. 40 कस्साबान में पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने मौके पर पानी की लाईन दुरूस्त करायी। मनव्वर कुरैशी ने बताया कि लगातार लोगों द्वारा शिकायत की जा रही थी कि पानी की लाईन से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके कारण मौहल्लेवासियों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा था। नूरानी मस्जिद के निकट पानी की लाईन को पुनः सही तरीके से जोड़ा गया। मुनव्वर कुरैशी ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है।

जनता के हितों को ध्यान में रखकर जनहित के मुद्दों को हल कराना ही मेरी प्राथमिकता है। किसी भी वार्ड में कोई भी समस्या हो जनता की मांग पर निस्तारण करने के लिए औबीस घंटे समर्पित भावना से खड़ा रहूंगा। साफ सफाई भी वार्डो में होनी चाहिए। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। लोगों को स्वयं भी जागरूक रहना चाहिए।