स्मैक, इलेक्ट्राॅनिक तराजू व नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 सितम्बर। स्मैक आदि मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक, इलेक्ट्रॅानिक तराजू व नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान लालपुल से गिरफ्तार किए गए आरोपी उजेर अली पुत्र खलील अहमद निवासी मौहल्ला कैथवाड़ा के कब्जे से पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्राॅनिक तराजू व 1850 रूपए की नकदी बरामद की है। पुलिस टीम में एसआई विकास रावत, कांस्टेबल रणवीर सिंह व अजय पवार शामिल रहे।