स्मैक समेत तस्कर दबोचा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 अक्तूबर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लकसर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। माखियाली बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किए गए उस्मान पुत्र इस्तियाक निवासी रायपुर के कब्जे से 13.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस टीम में एसआई विकास गैरोला, हेडकांस्टेबल रियाज अली व पंचम प्रकाश शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।