हड़कंप:-HRDA ने अवैध निर्माण किए सील

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण ने अनाधिकृत निर्माणाधीन भवनों व अवैध विकास कार्यो को सील करने का अभियान चलाया गया।
अधिशासी अभियंता की देखरेख अवैध निर्माणों को सील करने की कार्यवाही की गई।
प्राधिकरण ने सप्तसरोवर में बलजीत सिंह साधना केंद्र व हैप्पी सिंह , पुरुषोत्तम व अनूप तिवारी द्वारा लगातार अवैध भवन निर्माण कराया जा रहा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण टीम ने सील किया है।

विभाग द्वारा श्रवणनाथ नगर स्थित ललित अग्रवाल द्वारा कराये जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। विदित हो कि श्रवण नाथ नगर में ललित अग्रवाल द्वारा किये गए अवैध निर्माण की पांचवी मंजिल को सील किया गया है

विभाग द्वारा सलेमपुर, महदूद में रामवीर आदि द्वारा 10.5 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।प्राधिकरण की टीम ने सील किया। निर्माण जारी रहने की दशा में कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।

जबकि अनूप तिवारी, हैप्पी सिंह औऱ स्वामी पुरुषोत्तम का अवैध निर्माण को भी रानी गली में सील किया गया है।