श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने की अग्रसेन चौक का सौंदर्यकरण कराने की मांग

Haridwar News
Spread the love


वैश्य समाज के आराध्य और प्रेरणास्रोत हैं महाराज अग्रसेन-अशोक अग्रवाल
हरिद्वार, 25 अगस्त। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने एचआरडीए सचिव को ज्ञापन देकर देवपुरा स्थित महाराज अग्रसेन चौक का सौंदर्यकरण कराने की मांग की है। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कहा कि महाराज अग्रसेन वैश्य समाज के आराध्य और प्रेरणास्रोत हैं। देवपुरा स्थित महाराज अग्रसेन चौक काफी समय से क्षतिग्रस्त है।

अगले वर्ष हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन होना है। इसलिए चौक का सौंदर्यकरण कर भव्य स्वरूप प्रदान किया जाए। महापुरुषों के नाम पर बने चौराहे सुंदर और भव्य हांेगे तो कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं पर इसका सकारात्मक प्रभाव होगा और धर्मनगरी की भव्यता की प्रशंसा पूरे देश में होगी।

अशोक अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज महाराज अग्रसेन के आदर्शो पर चलकर समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभा रहा है। कांवड़ मेला और अन्य बड़े आयोजनों में प्रशासन का भी पूरा सहयोग करता है। ज्ञापन सौंपने वालों में रविंद्र गुप्ता, संजय अग्रवाल, महावीर कुमार आदि भी शामिल रहे।

Leave a Reply