विडियो:-प्रादेशिक खेलकूद प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक

Sports
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 दिसम्बर। 40वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित 19वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स, खो खो एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस ने 1 सिल्वर व 5 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक जीतकर प्रतियागिता में चौथा स्थान हासिल किया है।

टीम प्रभारी शाहिदा परवीन के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुए हरिद्वार पुलिस के सभी 6 खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों से मुलाकात की और फिजिकल फिटनेस का महत्व बताते हुए पदक जीतने की बधाई देते हुए विजेता खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी अभी से जारी रखने के लिए मोटिवेट किया।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदकः- एसआई (डीवीआर) दिनेश चन्द्र भट्ट- 100 मीटर रेस में सिल्वर, महिला आरक्षी मीना कण्डवाल- 100×4 रिले रेस में ब्रॉन्ज, महिला आरक्षी पूजा नौडियाल- 100×4 रिले रेस़ व लंबी कूद में ब्रॉन्ज, महिला .आरक्षी पूनम नेगी- 100×4 रिले रेस में ब्रॉन्ज, महिला आरक्षी कविता- 100×4 रिले रेस में ब्रॉन्ज, आरक्षी रचना- 10000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज।